यूपी – गाजियाबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) ने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ. अशोक कुमार को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष और सुभाष चंद को महासचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में लाइनपार क्षेत्र में डॉ. अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक में जितेन्द्र बच्चन के साथ मुकेश गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, रवि तुषार, नरेश राजपूत, शिव कुमार और सुभाष चंद सहित कई पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद पत्रकार हितों के लिए एक मजबूत संगठन बनाने पर सहमति जताई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने सुझाव दिया कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन एक पंजीकृत संस्था है, इसलिए स्थानीय स्तर पर इसी संगठन का विस्तार किया जाए। उनके प्रस्ताव पर सभी पत्रकारों ने सहमति व्यक्त की। इसके बाद संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जितेन्द्र बच्चन, अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, उपाध्यक्ष नरेश राजपूत, महासचिव सुभाष चंद, सचिव रवि तुषार और मीडिया प्रभारी शिव कुमार बनाए गए। महासचिव सुभाष चंद ने बताया कि संगठन के विस्तार को लेकर 15 मार्च को डॉ. अशोक कुमार के प्रतिष्ठान पर एक और बैठक आयोजित की जाएगी।





