यूपी – गाजियाबाद। सिद्धार्थ इंटर कॉलेज संचालित श्री गुरु रविदास टैम्पल ट्रस्ट कॉलेज में आज 09 मार्च 2026 को पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक गर्ग ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करते हैं और समाज को जागरूक बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, संस्था के अध्यक्ष हरस्वरूप सिंह, महासचिव आर.पी. सिंह, प्रबंधक कृपाल सिंह, प्रधानाचार्य शरणबीर सिंह, समाजसेवी सोहनलाल सोनी, कमल जाटव, कोषाध्यक्ष केहर सिंह, उपाध्यक्ष हरिष हितेषी, बाबूलाल, मुख्तयार सिंह, ओमप्रकाश, चन्द्रभूषण, ललितदास, अशोक कुमार, कमलेश देवी (अध्यक्ष बी.आर. अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति गाजियाबाद), राहुल सिंह, रामकिशन प्रधान, प्रदीप (कोचिंग प्रभारी), अजीत सिंह गौतम, सोनम बौद्ध, उषा और रजनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





