Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में कश्यप-निषाद संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन, समाज की एकता और अधिकारों पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में कश्यप-निषाद संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी, समाज के प्रतिनिधि, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन में समाज की एकता, संगठन के विस्तार, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान सबसे जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में महर्षि कश्यप के नाम पर करीब 1.38 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण और प्रतिमा स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

अधिवेशन में 5 अप्रैल को गाजियाबाद में होने वाले महर्षि कश्यप महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, मध्यप्रदेश के दर्जा राज्यमंत्री सीताराम बाथम, कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष बॉबी कश्यप, हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर कश्यप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, जिलाध्यक्ष जीतपाल कश्यप, प्रदेश महासचिव रवि कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव राम कुमार कश्यप, राजबीर कश्यप, वेद कश्यप, प्रेमचन्द कश्यप (मैनपुरी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामदास कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप, विजेन्द्र कश्यप (सहारनपुर) और प्रदेश अध्यक्ष नन्द लाल बाथम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।