यूपी – गाजियाबाद। प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सेवा के तहत सेक्टर-11, विजय नगर, प्रताप विहार स्थित बी-ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर 60 जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। यह कार्यक्रम नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (NUPPL) के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़, भाजपा प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर और समाजसेवी सुनील यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पेट्रोमैक्स चूल्हा, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, एलईडी बल्ब और एलईडी ट्यूबलाइट वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सरल बनाने में मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को घरेलू सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सीईओ व फाउंडर प्रवीण सिंह सेंगर, मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता साहनी, वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सीएसआर हेड राहुल सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह खाती, डायरेक्टर प्रकाश सिंह सेंगर, मानसिंह चौहान, संतोष देवी, ममता देवी और सुमन देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी महिलाओं ने संस्था और सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया।





