यूपी – गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित 21 दिवसीय शीतकालीन तकनीकी कैंप का समापन किया गया। कैंप के दौरान नेट कैंप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शांतू पुरकेत ने एंड्रॉइड एप्लीकेशन, एथिकल हैकिंग, नेटवर्किंग और वेब एप्लीकेशन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर छात्रों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया।

इस कैंप में कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आईटी, डेटा साइंस, आईओटी और ईसीई विभाग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों ने बताया कि इस कैंप से उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान मिला है, जिससे भविष्य में बेहतर प्लेसमेंट हासिल करने में मदद मिलेगी। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से भविष्य में भी इस तरह की तकनीकी कार्यशालाओं के आयोजन की मांग की।

कैंप का आयोजन सीएसई विभागाध्यक्ष अमित सिंघल के संरक्षण में किया गया, जबकि कार्यक्रम के संचालन में सीएसई विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रमोद कुमार सागर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स आर.के. यादव, डीन छात्र कल्याण एच.जी. गर्ग और डीन एक्रेडिटेशन रामेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डी.के. चौहान और डायरेक्टर बी.सी. शर्मा ने तकनीकी कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।





