Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में प्रभात गर्ग बने जिलाध्यक्ष, कई व्यापारियों ने ली सदस्यता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रोहित अग्रवाल और राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने किया।

बैठक के दौरान रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ उद्योगपति प्रभात गर्ग को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया और व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल, देवेंद्र गर्ग, आयुष गोयल और शिवमोहन अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश कंसल ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

कार्यक्रम में अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश के संयोजक इन्द्रजीत सिंह टीटू ने नगर और महानगरों में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का एजेंडा प्रस्तुत किया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी, रविन्द्र चौहान, किशन राघव, शेरसिंह मौर्य, तुषार कौशिक और सुनील चौधरी ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान, प्रदेश सचिव ओ.डी. त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन राघव, संजय बैंसला, अमित त्यागी, आर.के., किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजू गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, दिनेश शर्मा, शेरसिंह मौर्य, महानगर महासचिव अनीता राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष रमन देवी और सुमन अग्रवाल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बड़ी संख्या में नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।