Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

UPSC में चयनित विवेक कटारिया और सात्विक शर्मा को रालोद नेताओं ने दी बधाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले पटेल नगर सेकंड निवासी विवेक कटारिया और सात्विक शर्मा को राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने बधाई और आशीर्वाद दिया। विवेक कटारिया ने ऑल इंडिया रैंक 845 प्राप्त की है, जबकि सात्विक शर्मा ने 327वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विवेक कटारिया, राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन के भतीजे और रालोद के जिला महासचिव लोकेश कटारिया के पुत्र हैं। वहीं सात्विक शर्मा, पटेल नगर सेकंड निवासी गजेंद्र शर्मा के पुत्र हैं। दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन, जिला महासचिव मुनींद्र बिल्ला, जिला महासचिव दीपू शर्मा, मनोज त्यागी, देवी राम, सुधीर बाहुबली, शिव त्यागी, राजेश कटारिया, लोकेश कटारिया, गुड्डू हसनपुर और गजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने दोनों प्रतिभाशाली युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

रालोद नेताओं ने कहा कि विवेक कटारिया और सात्विक शर्मा की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दोनों विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।