Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम की 1702 दुकानों के किराया वृद्धि पर बैठक में व्यापारियों की सहमति से हुआ निर्णय

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम की 1702 दुकानों के किराए में वृद्धि को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के समाधान के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में गठित समिति ने दुकानों के किराए को लेकर विस्तार से मंथन किया। बैठक में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किराया वृद्धि को कम करने का निर्णय लिया गया, जिस पर व्यापारियों ने महापौर, नगर आयुक्त और समिति का धन्यवाद किया।

बैठक में समिति के सदस्य पार्षद भगवान अग्रवाल, मनोज त्यागी, अजय शर्मा, उदित मोहन और संजय सिंह के साथ अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता एन.के. चौधरी तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिंह मौजूद रहे।

मौके पर व्यापारी प्रतिनिधि राजू छाबड़ा, राकेश स्वामी, राजेश लाहौरिया, राजकुमार सिंघल, सुरेश गुप्ता और सुरेश महाजन सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे। बैठक में गोल मार्केट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों के किराए को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि लंबे समय से चल रही व्यापारियों की परेशानी के हर पहलू पर विचार कर समाधान निकाला गया है। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि समिति ने व्यापारियों और नगर निगम दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। निर्णय को 7 मार्च 2026 को होने वाली सदन की बैठक में प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा।