Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

नंदग्राम में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन, एडवोकेट नागेश गुर्जर रहे मुख्य अतिथि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एडवोकेट नागेश गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार की ओर से एडवोकेट नागेश गुर्जर का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट नागेश गुर्जर ने कहा कि ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है और ऐसे शिक्षण संस्थान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एडवोकेट नागेश गुर्जर ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि नंदग्राम क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की यह पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सम्मानित अतिथिगण, अभिभावक और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

एडवोकेट नागेश गुर्जर सह-संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला गाजियाबाद तथा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद ने सभी का आभार व्यक्त किया।