Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

हरीश कंसल ने कांग्रेस छोड़ थामा रालोद का दामन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नवयुग मार्केट में रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक

यूपी – गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से प्रेसवार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता हरीश कंसल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई व्यापारी भाइयों ने भी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं प्रभारी मेरठ मंडल अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश इन्दरजीत सिंह टीटू और महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद डा. रेखा चौधरी ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्रभात कुमार, चौधरी तेजपाल सिंह, आलोक गोयल और ओ. डी. त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।