यूपी – गाजियाबाद। क्षेत्र के किसान नेता अनुज चौधरी के निवास स्थान पर किसान होली सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित किसानों ने आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अनुज चौधरी ने सभी किसान भाइयों और क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और अतिथियों ने होली के पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द का प्रतीक बताया। इस अवसर पर किसानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का पर्व मनाया।
अंत में अनुज चौधरी ने सभी किसान भाइयों और क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक किसान व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





