Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रिस्टीन में विभिन्न प्रतियोगिता के साथ प्रवाहित हुई काव्य की गंगा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – ग्रेटर नोएडा प्रिस्टीन वरिष्ठ नागरिक फोरम गौड़ सिटी ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में शिक्षक-विद्यार्थी सम्बन्ध विषय पर निबंध लेखन एवं अभिव्यक्ति कौशल प्रतियोगिता एपार्टमेन्ट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. एस.के. सिंह, कृष्णकांत भटनागर एवं डाॅ.अंजू गुप्ता के सान्निध्य में सम्पन्न हुई।

इस प्रतियोगिता के हिंदी वर्ग में त्रिशला गौड़ा प्रथम, अँग्रेजी वर्ग में कुशाग्र दीक्षित प्रथम, शौर्य भटनागर द्वितीय तथा काव्य चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में ख्यातिलब्ध कवि डाॅ.चेतन आनंद, डाॅ. दीपिका वल्दिया व डाॅ. सुनीता सक्सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन में फोरम से सम्बद्ध बी.के.लाल, अखिलेश शुक्ला, ईश्वर सिंह आदि शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।

समारोह के द्वितीय सत्र में कवि डाॅ. चेतन आनंद, डाॅ. दीपिका वल्दिया, डाॅ. सुनीता सक्सेना, डाॅ. राकेश सक्सेना, डाॅ.अंजू गुप्ता, प्रदीप माथुर, भगवती प़॔त, कमल चौधरी, परिचय भटनागर ने अपनी श्रेष्ठ प्रतिनिधि रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगी बालक-बालिकाओं व निर्णायकों को एओए अध्यक्ष डाॅ. एस.के. सिंह ने प्रतीक चिह्न व पटका पहनाकर सम्मानित किया तदन्तर डाॅ. सिंह ने बच्चों की प्रतियोगिता व काव्य पाठ की सराहना करते हुए अपनी हिंदी भाषा को अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आर.के.श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, ललित उपाध्याय, सुभाष सक्सेना, जानकीराम झा, सुन्दर लाल अरोड़ा, गिरजानंद, लता चौधरी, इति माथुर, उमा उपाध्याय, नीलम आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एओए सचिव प्रदीप माथुर ने कृतज्ञता ज्ञापित की। समारोह का सफल संचालन डाॅ. राकेश सक्सेना ने किया।