Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कार्यकाल पर धूमधाम से मनाया सचिन पायलट का जन्मदिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 7 सितंबर को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकाल पर सचिन पायलट का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया।

महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने बताया सचिन पायलट (जन्म 7 सितम्बर 1977) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मंत्री रहे है। वर्तमान में वे राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2014 से 14 जुलाई 2020 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। 14 जुलाई को पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। जो वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव है।

उक्त कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में महासचिव पद पर अमरपाल राठौर को मनोनीत करके संगठन सृजन पर बल दिया। इस अवसर पर अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेताओं ने भी सचिन पायलट के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह, कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, महानगर विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, अनुजाति अध्यक्ष आशीष प्रेमी, महासचिव अमित कुमार बंटी, रवि शंकर सूर्या, नवीन कुमार पोले, हरपालसिंह, राजीव शर्मा अवंतिका, हरीराम भरद्वाज, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, वार्ड अध्यक्ष आबिद चौहान, सुनील कुमार, विनोद कुमार, उपाध्यक्ष इस्माइल खान, गोपाल भट्टी, सुरेंद्र शर्मा बबलू, मोहम्मद फ़हीम खान, अमर सिंह राठौर मौजूद रहे।