Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20250815_073345_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने किया संगठन का विस्तार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गौतम बुद्ध नगर 17 अगस्त को प्रेस क्लब ग्रैटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महामन्त्री अजय प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अयूब अली ने तीन बड़ी घोषणाएँ की पहली एडवोकेट भुपेन्द्र चौधरी को भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया, दूसरा गीता निगम को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मनोनीत किया, तीसरा ललित भाटी गिरधरपुर को अध्यक्ष पाश्चिम उत्तर प्रदेश मनोनीत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में किसान दुखी हैं हमारा संगठन किसानों के लिए संघर्ष करेंगा। राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों को लूट रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अयूब अली ने कहा सरकार किसानों के साथ तानाशाही कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर किसानो को लूटने में लगे हैं। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष ललित भाटी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में ग्राम पंचायत समाप्त की जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदहाल है।


महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और महिला पेंशन जो की हर सरकार की प्राथमिकता होती हैं इन मुद्दों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है प्रदेश में महिलाओं की स्थिति बहुत ख़राब है ।
इस मौके पर प्रीति, साधना, डॉ इरफान जयसवाल, अंकित प्रधान, कृष्णवीर, नितिन, मोनू, विकास, अनुज, अरविन्द, अभय, मोहन, आलम खान, वकील खान, पवन चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, सुधीर लोर, विनोद राठी, सतवीर नेता, सौनवीर सिंह खुटैल, प्रवीण चौधरी, मोहित मलिक, जन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्यागी मौजूद रहे।