यूपी – गाजियाबाद मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र इकाई डॉक्टर शोएब खान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैंप कार्यालय डासना पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अबूजर चौधरी की मौजूदगी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र इकाई डॉक्टर शोएब खान द्वारा अपने साथियों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने डॉक्टर शोएब खान तथा उनके साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया तथा पार्टी की सदस्यता दिलाई।