Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद के मेधावी छात्रों को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार सुनील कुमार शर्मा की मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र —छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य मंत्री उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा मेधावी छात्र—छात्राओंं का सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार द्वारा गाजियाबाद जिले के मेधावी छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रयास सदैव जारी रखें, क्योंकि आपका अधिकार केवल कर्म पर है, फल पर नहीं। जीवन में जितने भी लोग महान बने हैं, वे अपने निरंतर प्रयास और कर्म के बल पर ही आगे बढ़े हैं — चाहे वह महात्मा गांधी हों, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हों, माननीय प्रधानमंत्री हों या माननीय मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय स्वयं को न दें, क्योंकि आपकी सफलता आपके गुरु, माता-पिता, सामाजिक एवं आर्थिक परिवेश तथा राजनीतिक इच्छाशक्ति पर भी निर्भर करती है।

गाजियाबाद महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में कहा कि यदि आपको सफल होना है तो निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है। जीवन में जब आप सफलता प्राप्त कर लें, तो दो बातों को सदैव स्मरण रखें —
1.अपने राष्ट्र की संस्कृति और भाषा के विकास में योगदान दें।
2.अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखें।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दीपक मीणा, अयान जैन आईएएस(ट्रेनिंग), भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल एवं जिला विद्यालय निरक्षक धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।