Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विकास दीक्षित के चमत्कार से एलबी शास्त्री क्लब बना बाॅडीकेयर कप चैम्पियन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बाॅडीकेयर कप नवम् संदीप सूरी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे विकास दीक्षित अविजित 53 रन व 04-02-12-04 के बल्ले व गेद  से चमत्कारिक प्रदर्शन द्वारा एलबी शास्त्री क्लब, दिल्ली ने एचसीए पायनियर क्लब को 14 रनो से हरा कर बाॅडीकेयर कप पर कब्जा कर लिया।

टास जीत कर एचसीए पायनियर ने वर्षा बाधित मैच मे निर्धारित 20-20 ओवर मुकाबले मे पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया तथा आईपीएल खिलाड़ी राजन कुमार की कसी गेंदबाजी 04-01-10-03 से एलबी शास्त्री क्लब को 136 रनो पर रोक दिया केवल विकास दीक्षित ने अविजित 53 रन 43 गेद व सूरज 45 रन 56 गेद ने ही तूफानी गेंदबाजी का प्रतिरोध कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलबी शास्त्री को यथार्थ सिंह ने पहले ओवर मे ही 2 विकेट लेकर जबरदस्त नुकसान किया मात्र गौरव तोमर 63 रन 42 गेद ने साहसिक प्रयास किया परन्तु विकास दीक्षित की फिरकी गेंदबाजी ने 4 विकेट लेकर टीम को 122 रनो पर रोक कर टीम को चैम्पियन बना दिया।

मुख्य अतिथि प्रवीण त्यागी सीएमडी वीवीआईपी ग्रुप व संजय डाबर डायरेक्टर बाॅडीकेयर ने विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट, अरनव बुगा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, व विवेक तिवारी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार के साथ विजेता कप्तान मोहित एहलावत को बाॅडीकेयर कप व उपविजेता टीम कप्तान विजन पांचाल को ट्रॉफी प्रदान की तथा दोनो ही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को  1-1 किट, किटबैग, जूते,चश्मे व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
दस उदीयमान अन्डर 19 खिलाडियो,धनंजय सिंह, शौर्य सिंह, हितेश कुमार, हर्षवर्धन भारद्वाज, अर्जुन शर्मा, राघव, माधव, यथार्थ, हार्दिक रहेजा, दक्ष भारद्वाज को 1-1 बैग व किट देकर प्रोत्साहित किया गया।
संदीप आनन्द व कमल शर्मा  ने सहायक मैदान स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष विश्वजीत सिंह व राजेन्द्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन आलोक सक्सैना व अंशु सूरी व प्रोफेसर श्वेता सूरी ने किया।
इस अवसर पर अजय डायरेक्टर चार्मस ग्रुप, महेश गोयल, मुकेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजेश गोयल, सुनित जैन, पूर्व ओलंमियन हरबस सूरी, नीलम सूरी, विपुल अग्रवाल, हेमन्त कौशिक, राजकुमार शर्मा, हरीश शम्मी, योगेश त्यागी, कमल निगम, दीपक त्यागी, केके दीक्षित, प्रिस कौशिक, बिजेंद्र शर्मा, जयंत सनवाल, अतुल शर्मा, मनीष कुंवर उपस्थित रहे।
प्रमुख स्कोर : –
एलबी शास्त्री क्लब: 136 रन 5 विकेट पर 20 ओवर मे
सूरज 45 रन ( 3 चौके,1छका)
विकास दीक्षित 53 रन (2 चौके 3 छके)
राजन कुमार 04-01-10-03
एचसीए पायनियर:122 रन 9 विकेट पर 20 ओवर मे
अर्श कबीर 20 रन (2चौके)
गौरव तोमर 63 रन ( 7 चौके 3 छके)
विकास दीक्षित 04-01-15-04
यथार्थ सिंह 04-01-15-03