Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कोरी समाज सम्मेलन का गाजियाबाद में भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

समाज के जाति प्रमाण पत्र सहित सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारों पर हुआ मंथन

यूपी – गाजियाबाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नेहरू नगर गाजियाबाद में कोरी समाज द्वारा आयोजित भव्य सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य कोरी/कोली/जुलाहा समाज के जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में आ रही प्रशासनिक अड़चनों के विरोध में आवाज़ उठाना और समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक अधिकारों पर मंथन करना था।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा अपना संदेश देने के लिए भेजे गए बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कोरी समाज देश की प्रगति में एक मजबूत स्तंभ है। समाज की समस्याएं हमारी प्राथमिकता में हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी को भी उसके अधिकार से वंचित न किया जाए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा भी दिलाया। कोरी समाज की बदौलत ही समाज बेहतर से बेहतर परिवेश में रहता है या यूं कहें इन्होंने ही हम सबको पहनना सिखाया।

महापौर सुनीता दयाल ने अपने वक्तव्य में कहा गाजियाबाद नगर निगम कोरी समाज की सेवा और विकास हेतु सदैव तत्पर रहेगा। समाज की ऊर्जा और संगठित प्रयासों को मैं सलाम करती हूं। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा भाजपा सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है और कोरी समाज की मांगों को पार्टी मंच पर पूरी ताकत से रखा जाएगा।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कोरी समाज की मेहनत, ईमानदारी और संघर्षशीलता हमें प्रेरणा देती है। मैं सदैव समाज के साथ खड़ा हूं और सदन में समाज की समस्याओं को पूरी ताकत से उठाऊंगा। जाति प्रमाण पत्र सहित सभी मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार से संवाद किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश संयोजक अजय शर्मा ने कहा यह सम्मेलन समाज की एकता और जागरूकता का प्रमाण है। सरकार समाज की हर उचित मांग को गंभीरता से ले रही है और हम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं।

कोरी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट लेखराज माहौर ने कहा आज हमने मंच से एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में आ रही बाधाओं को दूर करने, आरक्षण से संबंधित विसंगतियों को समाप्त करने, तथा युवाओं को सरकारी नौकरियों में उचित भागीदारी देने की मांग की गई है। इसके साथ ही हम भाजपा को कोरी समाज की ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हैं।

सम्मेलन में अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें महापौर सुनीता दयाल, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशा शर्मा, भाजपा प्रदेश संयोजक अजय शर्मा प्रमुख रहे।

इस अवसर पर आयोजक मंडल से उपाध्यक्ष चम्मा माहौर, कृपाल सिंह (पूर्व AGM), किशन सिंह माहौर, सुरेश कोरी, महामंत्री धनपाल सिंह कोरी, कोषाध्यक्ष लेखराज तंतवार (पूर्व DGM), मंत्री राकेश कोरी, विजय माहौर, मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी सहित अन्य समाजसेवी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।