Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संजीव गुप्ता बने हिंडन एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

सांसद अतुल गर्ग का संजीव गुप्ता ने किया आभार व्यक्त

यूपी – गाजियाबाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को हिंडन एयरपोर्ट सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि माननीय सांसद अतुल गर्ग जी के प्रयास से मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है। क्योंकि माननीय सांसद जी का अपने सभी कार्यकर्ताओं पर अभूतपूर्व स्नेह रहता है। इसी के तहत मुझे भी यह मौका दिया गया है। शुक्रवार को  हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने एक पत्र जारी करते हुए यह घोषणा की थी। इसके लिए संजीव कुमार गुप्ता ने उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हिंडन एयरपोर्ट के सभी यात्रियों की सुविधा मे वृद्धि और हवाई अड्डे की साकारात्मक छवि और इसके विकास के लिए अपनी पूरी इमानदारी के साथ प्रयासरत रहेगें। इस अवसर पर उन्होंने सांसद प्रतिनिधि और अपने पारिवारिक सदस्य राजेन्द्र मित्तल मेदी वालों का भी धन्यवाद किया।