Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रेड क्रॉस के तत्वाधान में 50 क्षय रोगियों को रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद ने पुष्टाहार पोटली की वितरित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी. बी. जैसी भयंकर बीमारी का अस्तित्व मिटाने के लिए  प्रत्येक भारतवासी को स्वस्थ और सक्षम देखने का संकल्प लेते हुए 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत का संदेश दिया है जिसके अनुसरण में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश का अनुपालन करते हुए जनपद गाजियाबाद को स्वस्थ  समर्थ जनपद बनने के लिए वचनबद्ध है।

रेड क्रॉस गाजियाबाद के तत्वाधान में डूंडाहेड़ा गाजियाबाद जिला राजकीय चिकित्सालय में 23 मई को पुन :  50 क्षय रोगियों को रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के सौजन्य से गोद लिया गया तथा उनको एक माह के लिए पुष्टाहार पोटली वितरित की।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट के भावी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. रवि बाली उपस्थित रहे जहां उन्होंने रेड क्रॉस के टी. बी.मुक्त आंदोलन की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सभी को आस्वश्त किया कि भविष्य में भी रोटरी इसी प्रकार रेड क्रॉस की हर सेवा में साथ रहेगा। टी. बी. एक भयंकर बीमारी है लेकिन जब सब भारतवासी  एकजुट होकर  इस बीमारी के निदान के लिए सेवा करेंगे तो हमें निजात अवश्य मिलेगी।
जनपद गाजियाबाद के लिए इस बीमारी से लड़ने के लिए एक योजना तैयार की है कि सभी संभ्रांत व सक्षम जन एक एक मरीज को 6 महीने के लिए गोद लेकर उसके खानपान का तथा पौष्टिक आहार  का प्रबंध करेंगे तो सभी मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। गाजियाबाद में सभी सक्षम हैं उच्च विचारों के लोग हैं सभी मिलकर एक साथ इस बीमारी के लिए संघर्ष करेंगे।
रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के अध्यक्ष एन. ए. बर्नि की अध्यक्षता में विजय गौड़, कविता गौड़, गौरव त्यागी, प्रमोद शर्मा, विवेक गुप्ता व आसिफ खान सहित सभी का अभूतपूर्व सहयोग मिला।

रेडक्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा पोलियो के बाद टी.बी. एक ऐसी बीमारी है इसके निदान के लिए सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं रेड क्रॉस के साथ रोटरी और इनर व्हील भी साथ है। रेड क्रॉस सचिव किरण गर्ग ने चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अतुल आनंद, एम. सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, संजय यादव, रविंद्र सिंह व अन्य सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।