Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के बारे में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा प्रयोग की गई अमर्यादित भाषा के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह जाटव द्वारा जिला मुख्यालय गाजियाबाद पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया जो की महामहीम राष्ट्रपति के लिए भेजा गया।

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भारत की बेटी सोफिया कुरैशी के बारे में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा प्रयोग की गई अमर्यादित भाषा जो कि भारत की सेना महिला कर्नल के लिए और भारत की संपूर्ण सीनाओं का अपमान है बल्कि हिंदुस्तान की सभी बहू बेटियों का भी अपमान है। बीजेपी के मंत्री विजय शाह द्वारा किया गया आतंकियों की बहन जैसे शब्द का प्रयोग एक कर्नल के लिए जिसकी पीढ़ियां भी भारतीय फौज में सालों से अपना बलिदान देती रही है उसके तहत भाजपा सरकार को तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद बर्खास्त कर उस मंत्री पर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना चाहिए और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा देश की सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। कांग्रेस पार्टी ऐसे मंत्री का पुरजोर विरोध करती है ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों को बीजेपी का संरक्षण प्राप्त है और उस पर कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब तक बीजेपी विजय शाह को बर्खास्त नहीं करेगी जब तक यह आंदोलन इसी तरीके से चलता रहेगा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, प्रवक्ता अजय वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, एडवोकेट कमलेश कुमारी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष पूजा मेहता, सविता गौतम, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी, एडवोकेट चंद्र सूर्यकांत, आशीष प्रेमी, नसीम खान प्रदेश सचिव, बाबूराम शर्मा, मोहम्मद शाहिद एडवोकेट खुशबू प्रधान, मोहम्मद ईश्वर, इरफान, राकेश पाल, राजीव चित्तौड़िया, रिंकू माथुर, रामप्रकाश कश्यप, मल्लू पंडित, विकास शर्मा, विक्रांत चौधरी, आसिफ सैफी, महेंद्र गौतम, विक्रांत, आदित्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।