
यूपी – गाजियाबाद शंभु दयाल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा संघर्ष व साहस के प्रतीक डॉ उमेश चंद त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका अभिनंदन व सम्मान समारोह किया गया।
माध्यमिक शिक्षक संघ गाजियाबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के विभिन्न विद्यालयों एच एच के एम इंटर कॉलेज गाजियाबाद, कन्या वैदिक इंटर कॉलेज गाजियाबाद, शंभु दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद, सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद, एम एम एच इंटर कॉलेज गाजियाबाद, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज गाजियाबाद, मनोहरी विद्या मंदिर, अध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज डासना, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मंडोला, जनता इंटर कॉलेज सिरौली, नवजीवन इंटर कॉलेज फरुखनगर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रावली, के एन इंटर कॉलेज मुराद नगर, पतला, निवाड़ी, संतवास के शिक्षक, शिक्षिकाओं व प्रधानाचार्ययों द्वारा डॉ उमेश चंद त्यागी का अभिनंदन व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद सिंह यादव, महामंत्री महेंद्र सिंह नागर, पारुल शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, ओमपाल सिंह कोषाध्यक्ष, राजीव त्यागी जिला संयोजक, प्रांतीय मंत्री अरुण पाल आत्रेय, प्रांतीय मंत्री महावीर प्रसाद त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कुमार, महिमा, रचना वर्मा, विनोद शर्मा, पंकज गोयल, संरक्षक के वी सिंह, संगीता शर्मा, दिव्या बहुगुणा, अनुपम भारद्वाज आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।