
यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में सी.बी.एस.सी. कक्षा 10 तथा कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में कक्षा 10 में कुल 508 तथा कक्षा 12 में 432 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कक्षा 10 में विद्यालय टापर्स शुभी तिवारी 97.2%, मानसी 97% तथा लक्षिता वशिष्ठ ने 95.8% अंक प्राप्त किए।
कक्षा -12 में विद्यालय टापर्स मानविकी संकाय में तृषा सिंह 99.2%, अंशिका कुमारी 98.6%, फाल्गुनी मजूमदार, निशा कुमारी, साबिया सैफी ने 97.% अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में जानवी शुक्ला 98.0%, वंशिका 98.2%, करुणा ने 95.% अंक प्राप्त किए। कामर्स संकाय में तान्या अग्रवाल 97.6%, दिव्या रजक, स्नेहा ने 94.6%, साक्षी पंथरी ने 94.0% अंक प्राप्त करके विद्यालय का परचम लहराया। वही उक्त छात्राओं ने विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने पास हुई विद्यालय की सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।