
यूपी – गाजियाबाद आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने गाजियाबाद सदर विधानसभा 56 में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व प्रत्याशी सतपाल चौधरी ने किया। यह रोड शो घंटाघर से शुरू होकर डसना गेट, रमते राम रोड, बालूपुरा, जटवाड़ा, नवयुग मार्केट और अंबेडकर रोड से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया।
सतपाल चौधरी ने रोड शो के दौरान लोगों से संपर्क किया और अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का वादा किया। आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने रोड शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सतपाल चौधरी का समर्थन किया।
सतपाल चौधरी ने कहाँ यह भीड़ हमारी मजबूती का प्रमाण है। लोगों ने कहा हम सतपाल चौधरी के साथ खड़े हैं और उनकी जीत के लिए काम करेंगे। रोड शो में मुख्य रूप से कपिल आजाद प्रदेश सचिव, चंद्रशेखर मौर्य, मनोज कुमार जाटव, महेश कुमार, योगेंद्र कुमार, रघु कुमार, जितेंद्र सिद्धार्थ, दानिश सैफी, अफजल सैफी, गौरव, प्रशांत, लोकेंद्र, नरेंद्र, श्याम, हरि शर्मा, रूप सिंह, शाहिद, ताहिर, शान, जमालुद्दीन खिलजी शामिल रहे।






