Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रवादी उद्योगपति रतन टाटा को सुभाष युवा मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाष युवा मोर्चा ने राष्ट्रवादी उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सतेंद्र यादव ने उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला।

सतेंद्र यादव ने बताया रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बम्बई, जो उस समय ब्रिटिश इंडिया का हिस्सा हुआ करता था, में हुआ था, रतन टाटा ने उद्योग जगत में व्यापार के साथ साथ उन्होंने आम आदमी के दिल में अपने लिए एक विशेष स्थान भी बनाया, उन्हें साल 2000 और साल 2008 में पदम भूषण से सम्मानित किया गया था।

सुभाषवादी भारतीय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा “भारत की आधारशिला में टाटा ग्रुप का बहुत बड़ा योगदान रहा है और यह इसी लिए संभव हुआ क्योंकि टाटा ग्रुप की बागडोर रतन टाटा जैसी शख्शियत के पास रही”
कुछ समय से अस्वस्थ होने के चलते 9 अक्टूबर 2024 को   मुंबई में 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

प्रसिद्ध समाज सेवक बी एल बत्रा ने बताया कि रतन टाटा कहा करते थे ” मैं सही निर्णय लेने में विश्वास नहीं रखता। मैं निर्णय लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं।”
“शक्ति और धन मेरे दो मुख्य हित नहीं हैं।”

इस अवसर पर किसान नेता सुधीर चौधरी, विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा होदिया, जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रवक्ता विनोद अकेला ने भी अपने विचार रखे।
श्रृद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सतेंद्र यादव, अशोक श्रीवास्तव, बी एल बत्रा, मनोज होदिया, सुरेश यादव, राजीव गौतम, सुनील दत्त, दीपक वर्मा, दिग्विजय सिंह, अनील सिन्हा, विनोद अकेला, संजय श्रीवास्तव, रवि कुमार पंचाल, ललन पाण्डेय, मुकेश शर्मा, संजय पासवान, राजेश्वर यादव, राजेन्द्र यादव, विवेक राणा, विकास, सन्नी उपस्थित रहे।