Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्रीठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चयन प्रक्रिया के माध्यम से छात्राओं का चयन किया गया है।
 
अलंकरण समारोह में चयन की गई छात्राओं में हेड गर्ल नंदिनी शर्मा, लक्ष्मी सदन कैप्टन मानवी गौतम,गार्गी सदन कैप्टन रानी, कस्तूरबा सदन कैप्टन अनन्या  शर्मा, टेरेसा सदन कैप्टन हर्षिता चावला, सांस्कृतिक प्रशासक अंशु यादव, खेल प्रशासक कनिका को चुना गया।
विद्यालय की शोभा बढ़ाने आईं मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा (ए.सी.पी ) तथा महिला थानाध्यक्ष ऋतु त्यागी ने  नवनिर्वाचित छात्राओं को ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने की शपथ दिलाई तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरे जोश और उत्साह के साथ निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय ही एक ऐसा स्थान है, जहां एक छात्र राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय  योगदान देने के लिए तैयार होता है, और नेतृत्व क्षमता का विकास कर एक पीढ़ी को सही मार्ग पर ले जाता है। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भावना की।