Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ बीपी त्यागी ने पीड़ित पुजारी विनोद कुमार त्रिपाठी के लिए पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। डॉ बीपी त्यागी ने बताया  इस यज्ञ को करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पुलिस उनके अस्पताल में आकर धमकी देने वाले जिलाबदर सत्येंद्र त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

डॉ बीपी त्यागी ने घटना की जानकारी पिछले महीने दी थी लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी जिलाबदर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पुजारी और पत्रकार विनोद त्रिपाठी अपने बच्चों की सलामती और जान की रक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से मदद की गुहार लगा रहे थे वह कह रहे थे कि लोकल पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाकर अपराधियों को छूट दे दी है जिसकी वजह से उनके बच्चे का जीवन खतरे में है। पं विनोद त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दूसरे राज्य में भेजना पड़ा है। वहीं पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद पं. विनोद त्रिपाठी के साथ अभद्रता कर रहे हैं। विनोद त्रिपाठी ने कहा यदि पुलिस हमारे जैसे कमजोर और असहाय लोगों की मदद नहीं कर सकती है तो फिर किस बात का कानून उत्तर प्रदेश में लागू है।

डॉ बी पी त्यागी ने गाजियाबाद  की कानून व्यवस्था के ऊपर व्यंग्य करते हुए कहा गाजियाबाद की कानून व्यवस्था आप सभी के सामने है गाजियाबाद के वरिष्ठ नागरिक और डॉ बीपी त्यागी को उनके अस्पताल की ओटी में घुसकर एक जिलाबदर धमकी देता है दूसरी तरफ एक मामला यह है जिसमें पत्रकार और पुजारी विनोद त्रिपाठी के बच्चे के साथ अन्याय होता है मारपीट होती है अपहरण होता है और पुलिस कमजोर धाराओं में कैसे को दर्ज करती है जिसका फायदा अपराधियों को मिलता है इन्हीं सब बातों से नाराज होकर आज पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है उम्मीद की जाती है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक उनकी यह आवाज पहुंचेगी और ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यवाही करेंगे। पुलिस बुद्धि शुद्धि यज्ञ में महाराणा प्रताप सेना की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष प्रितपाल सिंह महानगर अध्यक्ष तरुण रावत उपस्थित रहे।