Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में भारत की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजली दयानंद पार्क में दी गई और साथ ही विचार गोष्ठी भी रखी गई।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने विचारों के श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर डी न कौल पार्षद राहुल शर्मा अभिषेक श्रीवास्तव दयानंद पार्क आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रवि भूषण महासचिव प्रेम सिंह सांखला कोषाध्यक्ष गणपत सिंह अरविंद झा शैतान सिंह भूषण लाल टिंगलू शैलेंद्र सक्सेना शिव शर्मा सुनील शर्मा मदन शर्मा राज जैन सुमन सती निशा चौहान मुनेश कसाना सीमा सिंह अनीता राणा रूपा मुखर्जी स्नेह लता श्रीवास्तव ममता झा उपस्थित रहे।