Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए कांग्रेस ने मुस्लिमों, दलितों और पिछड़ों का आभार व्यक्त किया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद इंडिया गठबंधन को गाजियाबाद में अल्पसंख्यक मुसलमान दलित एवं पिछड़ों द्वारा दिए गए समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस यूथ जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला एवं महानगर अध्यक्ष द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सलीम सैफी ने कहा कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं जिसमें सफलता के आंकड़ों को और सुधारते हुए केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनायी जाएगी। सलीम सैफी ने कहा कि सीएसडीएस और लोकनीति के पोस्ट पोल सर्वे से यह स्पष्ट हो गया है कि इंडिया गठबंधन को मुसलमानों का एक मुश्त वोट मिला है। वहीं पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों का भी बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन के साथ था। इसके लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस इन वर्गों का विशेष आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि सर्वे से यह भी उजागर हुआ कि सवर्ण वोटों का 80 प्रतिशत हिस्सा भाजपा के साथ गया और सिर्फ़ 16 प्रतिशत सवर्ण वोट ही इंडिया गठबंधन को मिला। यह देश और इंडिया गठबंधन के लिए चिंता का विषय है। इसकी एक बड़ी वजह इस समाज में इंडिया गठबंधन के मुद्दों का न पहुँच पाना भी हो सकता है। कांग्रेस सवर्ण समाज में नए चेहरों को विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ताकि आगे से सवर्ण समाज का पूरा वोट इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ले सकें। उन्होंने कहा अल्पसंख्यक कांग्रेस सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना, आरक्षण पर लगे 50 प्रतिशत की पाबंदी को हटाने की राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के एजेंडे पर आगामी दिनों में अभियान चलायेगी।

महानगर अध्यक्ष सैयद वली हसन ने कहां कि संविधान की रक्षा करने के लिए मुसलमानों, दलितों और अतिपिछड़ों ने इंडिया गठबंधन को एक मुस्त वोट किया। भारत के संविधान प्रेमियों ने संविधान की रक्षा करने के लिए इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दिया उसके लिए हम उन सब वर्गों के अहसानमंद है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, वरिष्ठ नेता जेपी सिंह, पीसीसी सदस्य वीर सिंह जाटव, पीसीसी सदस्य लालमन सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव अकबर चौधरी, कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एडवोकेट कमलेश कुमारी, अमित कुमार बंटी, एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, डासना नगर अध्यक्ष फरमान चौधरी, पूर्व पार्षद माया देवी मौजूद रहे।