यूपी – गाजियाबाद 21 जून 2024 को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ गाजियाबाद के समस्त व्यापारीयो, सम्मानित सदस्य व भक्तों के सहयोग से एकत्रित की गई तीन ट्रक खाद्य सामग्री व भंडारे के सामना के साथ श्री अमरनाथ यात्रा कश्मीर पर लगने वाले विशाल भंडारे के लिए चंदनवाड़ी बैंस कैम्प के लिए रवाना किया गया।
अमरनाथ यात्रा पर भंडारा करने के लिए सामग्री के ट्रको को संस्थापक सुभाष छाबड़ा के नेतृत्व में महंत विजय गिरी महाराज एवं महेश वशिष्ठ द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर उनके गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सेवादार राजू छाबड़ा, संजय गोयल व शुभम मेहता को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी गयी।
ट्रको की रवानगी के अवसर पर कुमुद गर्ग, राकेश गुसाईं, कमल किशोर, प्रमोद शर्मा, महेश कुमार, हरि मेहता मामा, महंत मनीष गिरी, बिट्टू चौधरी, पिंटू कुमार, बिट्टू बजाज, अनिकेत गर्ग, अंश पंडित, नवनीत छाबड़ा, राहुल गर्ग, शुभम गर्ग, वैभव अग्रवाल, राकेश मोदी उपस्थित रहे।







