Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

साहेब कबीर की 627वीं जयंती पर 13वें विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद संत सदगुरु कबीर साहेब जी के 627वें प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में सदगुर सेवा समिति, युवा विकास प्रयास समिति (युविप) के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी, कबीरपंथी सिकंदर यादव की ओर से 3 बी 52 नेहरूनगर निवास पर शनिवार को 13वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। साहेब कबीर जी के चित्र पर मालार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया। गाजियाबाद समेत दूसरे जिलों के भी कबीरपंथी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगो को साहेब कबीर की बताई गई शिक्षाप्रद बातों का अनुसरण अपने जीवन में करने उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिकंदर यादव ने बताया कि लोग अपने ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़कर ही सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं। कबीरदर्शन संपूर्ण समाज की समृद्धि के लिए है। साहेब कबीर सत्यमार्गी थे और उनकी वाणी समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सामाजिक प्रपंच, कुकर्म, जाति- व्यवस्था, माया- मोह एवं मांसाहार भोजन आदि का घोर विरोध किया था। साहेब कबीर ने बहुजन समाज की वाणी को प्रस्तुत किया था।

श्री यादव ने बताया कि साहेब कबीर के लिए मानवता ही सबसे बड़ा धर्म रहा है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे पाखंडों, कुरीतियों को छोड़कर अपने बच्चों की पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान दें, तभी सामाजिक परिवर्तन होगा। सिकंदर यादव के मुताबिक साहेब कबीर की भाषा सरल और सुबोध थी जो आमलोगों तक आसानी से पहुंच पायी।

इस अवसर पर समिति के संस्थापक सिकंदर यादव समेत सभी कार्यकर्ता एवं परिवार सदस्यों रतन सिंह यादव, विमला यादव, रवि यादव, कुणाल यादव, पूनम यादव, प्रियंका यादव, राजलक्ष्मी यादव, प्रदीप यादव, डॉ दिनेश यादव,सीमा यादव, सुषमा यादव, सोम यादव, बसु यादव, मिलिंद यादव, अद्वैत यादव, अविनाशी यादव, डॉ राजवीर सिंह, सन्नी सैनी, नीरज वर्मा, आकाश डबास, आकाश चौधरी, आकाश कुमार, राजपाल, राजेश रामबरन, हिमांशु, शिवांश आदि ने सभी को प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया।