Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वै़द्य को महंताई की चादर ओढाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

महताई चादर समारोह में देश भर से साधु-संत व हजारों श्रद्धालु शामिल हुए

श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में श्री सिद्धेश्वर वेद विद्या पीठ की स्थापना भी की गई

यूपी – गाजियाबाद हजारों असाध्य रोगियों को नया जीवन देकर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा के कार्य में दिन रात लगे रहने वाले महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य की महंताई चादर विधि का समारोह शनिवार को श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाईन रोड मकरेडा मुरादनगर में धूमधाम से हुआ। समारोह में देश भर से साधु-संत व हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री सिद्धेश्वर वेद विद्या पीठ की स्थापना भी की गई। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य को महंताई की चादर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि उनके गुरू श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज देवी मंदिर डासना, दिल्ली संत महामंडल दिल्ली की मुख्य संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष साध्वी महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरी महाराज, महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज आरटीओ ने ओढाई। दीनबंधु दास महाराज, रामेश्वरानंद महाराज, सचिव रामेश्वर गिरी, महंत आदित्य गिरी महाराज, भैरव मंदिर प्रेम नगर के श्रीमहंत कन्हैया गिरी महाराज, प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरी महाराज, गोगाजी मंदिर तेलवाडा बालोतरा राजस्थान के महंत जगदीश गिरी महाराज, श्री शिव मंदिर पटेल नगर के महंत विजय गिरी महाराज, महंत कमल गिरी महाराज गोविंदपुरम, महंत थानापति बजरंग गिरी महाराज, महंत सूर्यानद गिरी कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, पत्रकार राहुल कटियार आदि भी मौजूद रहे।

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य के महंत बनने से धर्म व आध्यात्म का प्रचार-प्रसार और अधिक तेजी से हो सकेगा। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि महंत मुकेशानंद गिरी महाराज ने एक वैद्य के रूप में असाध्य रोगों से परेशान हजारों लोगों के जीवन में जिस प्रकार नया उजाला भरा और उन्हें रोग मुक्त किया, उसी प्रकार वे अब महंत के रूप में धर्म व आध्यात्म के क्षेत्र को भी प्रकाशित करेंगे। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने सभी संतों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके गुरू श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज का आशीर्वाद ही है कि वे एक वैद्य से महंत तक का सफर सफलतापूर्वक तय कर पाए। अपने गुरू व सभी साधु-संतों के आशीर्वाद से वे सनातन धर्म का परचम विश्व भर में फहराने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने सभी साधु-संतों व भक्तों की मौजूदगी में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में श्री सिद्धेश्वर वेद विद्या पीठ की स्थापना भी की। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें साधु-संतों के साथ हजारों भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, एस आर सुथार, चेतन पुरी महाराज मुरादनगर, ब्रहमचारी महाराज मुरादनगर, ब्रजेश शर्मा राजस्थान, जे पी कश्यप, पूर्व पार्षद मुकेश गर्ग, भाजपा नेता ब्रजपवाल तेवतिया, सतबीर भाटी, अक्षय भाटी, राजीव, पूनम अग्रवाल, मोहित गुप्ता, निधि देशवाल, मनोज नागर, अनीता मावी, संदीप त्यागी रसम, शारदा, अर्चना शर्मा, वंदना चौधरी, चौकी इंचार्ज मकरेडा सुभाष दीक्षित, कृष्णवीर आर्य ग्राम प्रधान मकरेडा, श्लेक मकरेडा, राजेश्वरी गाजियाबाद, जूही शर्मा, सोनू नेहवाल, ब्रहमकुमारी गीता दीदी, डॉ रविंद्र सुशील शर्मा, पूर्व पार्षद हितेश कंसल, इंद्रेश कुलश्रेष्ठ, संचालिका वृद्धाश्रम दुहाई भी मौजूद रहे।