Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

जयाकिशोरी 8 मार्च से गाजियाबाद में सुनाएगी श्रीमद् भागवत कथा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

7 मार्च को 1008 महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

यूपी – गाजियाबाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार समिति अपना वार्षिक उत्सव मान रहा है। इस बार भगवान दूधेश्वर की इस पावन नगरी में पहली बार विश्व विख्यात कथा वाचक जयाकिशोरी का आगमन हो रहा है।

संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने बताया कि इस वर्ष संस्था के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान घंटाघर में दिनांक 8 मार्च से 15 मार्च तक किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा को करने के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक जयाकिशोरी का आगमन हो रहा है। उन्होंने बताया 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड से प्रारंभ होकर चौधरी मोड़ रमते राम रोड डासना गेट चौपला मंदिर अनाज मंडी घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान मे विश्राम लेगी। उन्होंने बताया कलश यात्रा में लगभग 1008 महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। वही कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान घंटाघर में श्रीमद् भागवत गीता के लिए बहुत ही भव्य पंडाल लगाया जा रहा है जिसके लिए पिछले 1 महीने से कार्य चल रहा है। पंडाल का स्वरूप अयोध्या राम मंदिर मॉडल पर बनाया जा रहा है, पंडाल में बाबा श्याम को विराजित किया जाएगा जिनका श्रृंगार करने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगर के द्वारा बाबा का श्रृंगार किया जाएगा, बाबा का श्रृंगार विशेष फूलों के द्वारा किया जाएगा।

महामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में गाजियाबाद के सभी गण मान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन एवं सभी श्याम भक्तों को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा सभी श्याम प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादम की भी व्यवस्था आठो दिन की गई है पंडाल में इत्र की वर्षा भी की जाएगी कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल के द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाएगा जहाँ अपने भजनों के माध्यम से वे बाबा को रिझाएंगे।

संरक्षक अनिल गर्ग ने इस भव्य आयोजन के लिये संस्था अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनिल साँवरिया जी गाजियाबाद कि एक ऐसी हस्ती हैं जो हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्यो मे अपना सहयोग बनाए रखते हैं, वह जनप्रिय हैं, वह संत प्रिय हैं, वह कृष्ण प्रिय भी हैंऔर उनके नेतृत्व मे किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रभु की कृपा से गाजियाबाद मे वर्षो तक याद किया जायेगा।

इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल, रोटेरियन संजय अग्रवाल, राम अवतार जिन्दल, विजय जिन्दल, योगेश गोयल, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राम निवास बंसल, दिनेश बंसल, अतुल गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, वीके गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सौरभ जयसवाल, संजय अग्रवाल, भानु सिसोदिया मौजूद रहे।