Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

फ्लावर फेस्ट 2024 शहर और सोसाइटियों के लिए एक बहुत बड़ा संदेश : कर्नल टीपी त्यागी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद हॉर्टिकल्चर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी द्वारा 4 मार्च को गाजियाबाद के मॉडल टाउन ईस्ट स्थित सेंट्रल पार्क में फ्लावर फेस्ट 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी सोसाइटी द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हॉर्टिकल्चर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की अध्यक्षा रमा त्यागी ने बताया की फ्लॉवर फेस्ट 2024 मे स्कूलों के बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है जिसके दो कारण है। पहला कारण तो ये की स्कूल के बच्चे अपने स्कूल के गार्डन मे पैदा की गई सब्जियों और फूलों को डिस्प्ले करेंगे तो उनमे वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रबल इच्छा जाग्रत होगी। दूसरा कारण ये की फ्लावर फेस्ट 2024 मे 100 से अधिक वेराईटी के पौधों और फूलों और उनकी व्यवस्था की जानकारी से बच्चे लाभान्वित होंगे।

हॉर्टिकल्चर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, श्रीकृष्ण गर्ग एवं बबीता अग्रवाल ने बताया की फ्लावर शो पिछले 16 सालों से गाजियाबाद मे आयोजित किया जा रहा था। इस वर्ष कुछ कारणवश ऐसा नहीं हो सका। इसलिए यह सोचा गया की चाहे छोटा ही सही फ्लावर शो की श्रंखला को न टूटने देने के लिए फ्लावर फेस्ट का आयोजन किया जाए।

हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी पिछले 1 वर्ष से सभी सरकारी विद्यालयों में अमृत वाटिका की स्थापना में सहायता कर रही है, इसमें बच्चे कृषि विज्ञान के बारे में प्रैक्टिकल कर रहे हैं। यह सब्जियां को बच्चों के मध्यान्ह भोजन में शामिल किया जा रहा है। इस प्रोत्साहन हेतु इस कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है, और सर्वश्रेष्ठ वाटिका को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।

इसमें बच्चों द्वारा रिसाइकल्ड गमलों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए ट्राय गार्डन, टेरेरियम, कोकेदामा, बायोइंजिम आदि भी प्रदर्शन हेतु रखे जायेंगे ।

मॉडल टाउन ईस्ट के महासचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया की फ्लावर फेस्ट मे जिला जज अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान सभासद अभिषेक चौधरी , सुंदरदीप ग्रुप के वाइस चांसलर महेंद्र अग्रवाल और जिंदल पब्लिक स्कूल के निर्देशक डा आर ए जिंदल बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

मॉडल टाउन ईस्ट आर डब्लू ए के चैयरमेन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया की किसी आर डब्लू ए के पार्क मे फ्लावर फेस्ट का आयोजन सभी सोसाइटीयो के लिए एक उदाहरण है। फ्लावर फेस्ट से सोसाइटियों मे जीवंतता भी आएगी और समन्वयता भी बढ़ेगी, वातावरण के प्रति रुचि भी बढ़ेगी जिसकी आवश्यकता भारतीय संविधान की धारा 51 ए में भी बताई गई है। सोसाइटियां अपना एक जन्म दिन तय करें और उस दिन फ्लावर फेस्ट का आयोजन करें। गाजियाबाद का यह संदेश की फ्लावर शो प्राधिकरण ही करें, आवश्यक नहीं जागरूक नागरिक स्वयं मिलकर भी यह काम कर सकते हैं इसे ही गण तंत्र कहते हैं। इस अवसर पर डी के शर्मा, डा बबीता अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कृशन गुप्ता, एडवोकेट हिमांशु गौर उपस्थित रहे।