अंबेडकर रोड पर खुला लेडीज पर्स व बैग का ब्रांडेड रेंज लावी स्टोर

यूपी – गाजियाबाद अंबेडकर रोड पर तुराबनगर बाजार के सामने लेडीज पर्स बैग निर्माता भारत की जानी-मानी कंपनी लावी स्टोर का हुआ शुभारंभ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महंत कैलाश गिरी महाराज ने रिबन काटकर किया।

महंत कैलाश गिरी महाराज ने बताया ललित जैन ने बैग बनाने वाले प्रमुख ब्रांड लावी का स्टोर खोला है जिसमें बेस्ट क्वालिटी के पर्स व बैग, छोटे पर्स बड़े पर्स लेडीस एंड जेंट्स पर्स उपलब्ध होंगे जिसकी गाजियाबाद के लोगों को बहुत समय से आवश्यकता थी।

लावी स्टोर के एरिया सेल्स मैनेजर मनोज पांडे ने बताया लावी ब्रांड की शुरुआत 2010 से हुई थी और अब यह साडे तीन सौ करोड़ की कंपनी है। उन्होंने बताया हमने गाजियाबाद के तुरबनगर बाजार में सर्वे किया तो जाना यहां लावी ब्रांड की कस्टमर कमी महसूस कर रहे थे। ग्राहकों की इसी कमी को पूरा करने के लिए हमने अंबेडकर रोड पर तुराबनगर बाजार के सामने गाजियाबाद में पहला लावी ब्रांड का यह स्टोर खोला है जिसमें मेल कस्टमर के लिए हमने स्पोर्ट्स रेंज लॉन्च की है एवं महिला कस्टमरों के लिए पर्स हैंडबैग सहित तमाम ब्रांड है। हमारे यहां बैगपैक भी हैं हमारे यहां स्लिम बैग भी है जो यंग जनरेशन को काफी आकर्षित करती है। वही हमारे यहां जितने भी कलेक्शन है लेडीस हैंडबैग के वह 32 से 45 एज ग्रुप को ज्यादातर कवर करते हैं। वही हम समय-समय पर कस्टमरों के सुझाव के आधार पर उनकी जरूरतों को पूरा करते हुए अपने प्रोडक्ट को फैशन के साथ इंप्लीमेंट करते रहते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्टोर संचालक ललित जैन, मनोज पांडे एरिया सेल्स मैनेजर लावी, अविनाश सोना एएसएम लावी, व्यापारी नेता तिलक राज अरोड़ा, मायादेवी, विनीता पाल, बरखा गुप्ता, पूजा गुप्ता मौजूद रहे।