प्रदेश सरकार से 3 सूत्री मांगों को लेकर हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

यूपी – गाजियाबाद श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फाउंडेशन एवं भारतीय हिंदू फौज ने विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद 3 सूत्री मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय हिंद फौज के संस्थापक संजीव सक्सेना ने ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि भारत के कई हिंदू संगठन और हम सभी लोग मिलकर आपसे प्रदेश और देश की स्थिति को देखते हुए अपनी तीन सूत्रीय मांग आपके समक्ष रखते हैं जिसमें श्री कृष्णा सेवा गौशाला ट्रस्ट कनावनी रोड अर्थला गाजियाबाद में 11 अप्रैल को 41 गोवंश की निर्मम जलाकर हत्या कर दी गई जिस पर अभी तक प्रशासन द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है आपसे सादर अनुरोध है कि शीघ्र ही आप जिला गाजियाबाद के प्रशासन को आदेशित कर एफ आई आर दर्ज कराकर दोषियों को सजा दिलवाने की कृपा करें। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री गाजियाबाद के सांसद बीके सिंह द्वारा गोद लिए गए ग्राम मीरपुर हिंदू में आपके द्वारा बनाई गई एक सुंदर गौशाला जिसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है परंतु अभी तक उसकी बाउंड्रीवॉल नहीं करवाई गई है जिस कारण से उस गौशाला को संचालित नहीं किया जा रहा है हम सभी आपसे यह प्रार्थना करते हैं कि निराश्रित गोवंश जो की सड़कों पर घूम रहे हैं और पेट भरने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं तथा किसानों की फसलों का भी नुकसान कर रहे हैं केवल बाउंड्रीवॉल ना होने के कारण गौशाला संचालित नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से वहां पर गोवंश को रखा नहीं जा पा रहा है हम आपसे निवेदन करते हैं कि शीघ्र ही कार्रवाई कर किसी भी मद में इस बाउंड्री वॉल को पूरा करा कर गौशाला को संचालित करवाने की कृपा करें। तीसरी मांग में उन्होंने कहा अभी हाल में बरेली के मौलाना तौकीर रजा द्वारा जो कि 2010 में बरेली के अंदर मुसलमानों को भड़का कर दंगे करवा चुका है उसने अभी बयान देकर की ईद के बाद मुसलमानों को सड़क पर आकर अपनी ताकत दिखानी होगी जैसे भड़काऊ भाषण देकर देश व प्रदेश में दंगे भड़काने की साजिश रचने के लिए मुसलमानों को भड़का रहा है पूर्व में भी आपको ज्ञात होगा कि इसने हिंदू धर्म की महिलाओं का अपमान करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था जिस पर हम लोगों ने इसके खिलाफ आंदोलन किया था हम आपसे मांग करते हैं कि बरेली के मौलाना तौकीर रजा पर पर शीघ्र ही मुकदमा दर्ज करवा कर उसको गिरफ्तार किया जाए ताकि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत की फिजा खराब होने से बच सके और कोई भी अनहोनी ना हो साथ ही उत्तर प्रदेश या भारत में कोई भी जानमाल का नुकसान ना हो। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट संजीव सक्सेना श्री चित्रगुप्त पीठ पीठाधीश्वर संस्थापक श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फाउंडेशन भारतीय हिंद फौज, मुकेश अरोड़ा राष्ट्रीय महासचिव भारतीय हिंद फौज, वीरेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत हिंदू महासभा, अंकित, हरिवेश मिश्र मौजूद रहे।