Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

योगस्वी स्व. राजकुमार त्यागी  की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्वर्गीय श्री राजकुमार त्यागी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में योगस्वी स्वर्गीय राजकुमार त्यागी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय योग साधना शिविर 29 अप्रैल से 1 मई 2022 तक प्रातः 6:00 से 9:30 तक योग साधना स्थली 546 बिसरख रोड छपरौला पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

ब्रह्मऋषि आचार्य नीरज योगी ने बताया कि समस्त ब्रह्मांड एक चैतन्य सत्ता की अभिव्यक्ति है मनुष्य ही नहीं अपितु सृष्टि का कण-कण उसी एक अनंत चेतना रूपी सागर की उठती व विलीन होती लहर है शाश्वत ब्रह्म चेतना ही हम सब का मूल स्वरूप है लेकिन हम तन, प्राण, इंद्रियां, मन व बुद्धि की सीमाओं के साथ ही अपने स्वरूप को मान बैठे हैं। योग विद्या ब्रह्मविद्या है ब्रह्म ज्ञान में अवस्थित कराने वाली व बाह्म स्वरूप की अनुभूति परक ज्ञान कराने वाली विद्या है। स्वर्गीय श्री राजकुमार त्यागी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी तरु त्यागी ने बताया कि शुक्रवार 29 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रथम सत्र सूक्ष्म व्यायाम योग आसन प्राणायाम  मुद्रा व  बंध का अभ्यास 7:40 बजे योगिक अल्पाहार 8:00 बजे से 9:30 बजे तक  द्वितीय सत्र ध्यान व नाद योग साधना। शनिवार 30 अप्रैल को प्रातः 6:00 से 7:30 तक प्रथम सत्र स्थूल  व्यायाम तथा  आइसोमेट्रिक व आइसोटोनिक योगासन प्राणायाम 7:40 अल्पाहार 8:00 बजे से 9:30 बजे तक द्वितीय सत्र 7 चक्रों पर ध्यान साधना। रविवार 1 मई को प्रातः 10:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रथम सत्र सूक्ष्म व्यायाम योग आसन प्राणायाम प्रत्याहार अभ्यास 7:40 बजे अल्पाहार 8:00 से 9:30 तक  सावित्री मंत्र साधना व प्रवचन 9:30 बजे से 10:00 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम तत्पश्चात  गाजियाबाद शहर के जनप्रतिनिधि एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवीयो, समाज सेविकाओं,  विभिन्न समाचार पत्रों के सम्मानित स्वामी, वरिष्ठ संवाददाता एवं छायाकारों का स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र देकर अभिनंदन होगा। आयोजक समिति आशीष त्यागी एमडी एससौमैक मशीनस लिमिटेड ने बताया कि जो भी सज्जन पुरुष योग ऐसोमैक मशीनस लिमिटेड साधना स्थली पहुंचना चाहते हैं वह विभिन्न नंबरों से संपर्क कर सकते हैं 9718719222, 9810297599, 9811609811
प्रेस वार्ता में परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान भाजपा उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल देवेंद्र हितकारी योगाचार्य अरुण त्यागी संयोजक परमार्थ मंडल मोहर सिंह एमके सेठ सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार डॉ एस पी त्यागी महेंद्र गिरधर रक्षा विभाग एसपी सिंह जी ए आरआर पाल सत्यपाल योग साधक डॉ सरोज सिरोही सेवाराम त्यागी अजय त्यागी अश्वनी त्यागी विनीत त्यागी एडवोकेट नीरज त्यागी महल वाला सुरेश त्यागी वरिष्ठ योग प्रचारक मौजूद रहे।