स्प्रिंग डेल स्कूल में लगा फ्री हार्ट चेक अप व आई चेक अप कैंप

यूपी – गाजियाबाद गोविंदपुरम स्थिति स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में स्टेप अहेड फाउंडेशन ने मैक्स अस्पताल साकेत दिल्ली व तिवारी आई सेंटर नोएडा के साथ मिलकर फ्री हार्ट चेक अप व आई चेक अप कैंप लगाया गया।
इस कैंप में 300 से अधिक लोगों ने अपना चेकअप कराया।चेकअप के दौरान लोगों के टेस्ट भी किए गये जैसे बी पी, सुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी। कैंप में आधुनिक मशीनों द्वारा आँखों की जांच की गई। जिन लोगों को कोई अन्य बीमारी होने का अनुमान हुआ उनको आगे के इलाज में सहयोग का मार्ग बताया गया।
इस मौके पर लोगों को मुफ्त दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए। इस कैंप में मैक्स अस्पताल साकेत से सीनियर डॉक्टर की टीम और तिवारी आई सेंटर से सीनियर डॉक्टर की टीम ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर स्टेप अहेड फाउंडेशन के चेयरमैन सुमित अग्रवाल के साथ समाज के लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर सौरभ जायसवाल, अनुराग, दीप कौशिक, अविनाश ओझा, कमल पाल, डॉ अनुराग, अनिल सिंह, सावन कुमार उपस्थित रहे।