यूपी – गाजियाबाद रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री बावा लाल मंदिर नसरतपुरा गाजियाबाद में माता का विधि विधान के साथ हवन किया गया वैदिक मंत्रो के साथ अनेको भक्तो ने हवन मे आहुति प्रदान की।
प० महेश चन्द वशिष्ठ ने कन्या पूजन कर सभी कन्याओ के चरण स्पर्श किये सभी को प्रसाद वितरित किया उन्होंने सभी को राम नवमी का महत्व बताया। लंदन से आई इंदु चौहान ने हवन मे अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई।
इंदु चौहान ने कहा की मेरा जन्म भारत की भूमि पर हुआ है मुझे यहाँ की संस्कृति बहुत ही अच्छी लगती है विदेश से ज्यादा भारत पसंद है तभी वह साल मे 5 माह भारत मे रहती है।
माँ के दरबार मे आशीर्वाद प्राप्त करने सौरभ जैसवाल मंत्री प्रतिनिधि, हातम् सिंह नागर भाजपा नेता, वीरेंद्र कुमार मुन्ना भाजपा, डाक्टर वीनम्, शरद कुमार शर्मा वार्ड अध्यक्ष 33, सुभाष बजरंगी बजरंग दल, अर्जुन नागर अर्जुन संदेश, आलोक गुप्ता, राठी, वीरेंद्र भाटिया मंदिर प्रधान, मैनी, सोनी, सहगल, सुनील चाचा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।






