Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

राम जन्म उत्सव के साथ कैलाश मानसरोवर भवन में चल रही रामकथा का हुआ समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद इंदिरापुरम कैलाश मानसरोवर भवन में इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सहयोग से 9 दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ एवं श्री राम कथा का समापन राम जन्म उत्सव के साथ संपन्न हुआ।

इंदिरापुरम कैलाश मानसरोवर भवन में कैलाश मानसरोवर निष्काम सेवा समिति एवं इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के तत्वाधान में 9 दिन से चल रहे श्री रामचरित मानस पाठ एवं श्री राम कथा आचार्य उदय कौशिक के मुखारविंद से सभी भक्त लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथा उत्सव 9 दिन के बाद रामनवमी पर हवन कर भंडारा वितरण के बाद पूर्ण हुआ।

कैलाश मानसरोवर भवन में कथा के आखिरी दिन भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से पुष्प वर्षा करके मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने 9 दिन तक अपनी पूरी टीम के साथ विशेष सहयोग दिया।

आचार्य उदय कौशिक ने कहां की इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल इस शुभ कार्य में अपनी अग्रिम भूमिका में आगे रहा। इस दौरान कैलाश मानसरोवर निष्काम सेवा समिति एवं इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा 9 दिन राम कथा में आए अतिथियों को श्री राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वनवासी रक्षा फाउंडेशन विभाग संयोजक विश्वनाथ त्रिपाठी, इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव तेवतिया, महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी ने कहा कि उदय कौशिक आचार्य के मुखारविंद से जो राम कथा हमें सुनने को प्राप्त हुई उससे हमारा जीवन धन्य हो गया। 9 दिन तक चली राम कथा में सेवा देने वालों में इंदिरापुरम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव तेवतिया उपाध्यक्ष महानगर विनोद त्यागी समाजसेवी संजय त्यागी नवीन त्यागी सत्यदेव शर्मा आशीष पाठक हितेश राजवंशी गिरीश यादव गजेंद्र सिंह पुष्पेंद्र त्यागी संदीप बंसल समाजसेवी डॉ युवराज क्षेत्रीय प्रचारक गोविंद तिवारी प्रचारक अभिषेक डीसी माथुर के पी सिंह शिवराज श्रीवास्तव स्वयं संघ सेवा के कार्यकर्ता समाजसेवी हेमंत बाजपाई राजेंद्र पाठक सतेंद्र नेगी अर्चना पाठक सुधा यादव  रिचा बालियान मुख्य रूप से रहे।