यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के साथ-साथ बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य हवन का आयोजन भी किया गया।
सर्वप्रथम 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
साथ ही नारी सशक्तिकरण पर नाटिका के साथ-साथ योद्धा बन गई मैं गीत पर विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं भव्य हवन का आयोजन विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रधानाचर्या पूनम शर्मा जी ने मां शारदा से प्रार्थना की।
इस अवसर पर बीनू गर्ग, पूजा श्रीवास्तव, दीपिका अग्रवाल रीना अग्रवाल व सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।






