यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार में बढ़ती हुई बेतहाशा महंगाई के विरोध में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों के विरोध में मालीवाडा चौक पर गैस सिलेंडर व स्कूटर को माला पहनाकर प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है और केंद्र की भाजपा सरकार मस्त है जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश के अंदर बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है इसमें योगी जी की सरकार पूर्ण रूप से फेल है। दुबारा सत्ता में आने पर भी भाजपा की सरकार जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है। निश्चित रूप से जनता इनका माकूल जवाब देगी। जब तक देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनेगी तब तक महंगाई पर रोक नहीं लग सकता है। अर्थव्यवस्था आज दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रभारी कामेश रतन ने कहा जब तक देश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक आम आदमी का भला होने वाला नहीं है। इस अवसर पर रत्ना नारायण पांडे ओम दत्त गुप्ता खुर्शीद खान पंकज गौर अश्वनी त्यागी दिनेश अग्रवाल कृष्ण वीर चौधरी एडवोकेट करुण शर्मा उज्जवल गर्ग राजीव शर्मा मनोज शर्मा सलाउद्दीन सलमानी राजीव गुप्ता बल्लू कुरेशी सीमा शर्मा सानू चौधरी पंकज तंजानिया सूर्यकांत राहुल गौतम बलराज चावड़ा अनुज चौधरी राधेश्याम बिल्लू विक्रांत चौधरी हिमायू मिर्जा महेश गुप्ता सुरेंद्र शर्मा राजकुमार शर्मा जितेंद्र सेन मौजूद रहे।
