दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग रोड दिल्ली स्थित निवास पर की गई अराजकता को लेकर गाजियाबाद जनपद की आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि विगत दिनों पंजाब में हुई पराजय से भाजपा बौखला गई है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा के गुंडों द्वारा दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जानलेवा हमले का हम पूरी तरह विरोध करते है।
जिला महासचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई हरकत बेहद निंदनीय है। पार्टी के प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए विरोध प्रदर्शन के नाम पर अराजकता करना लोकतंत्र के मूल्यों का हनन है। कल हुई दिल्ली की घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के बाहर उनके कैमरों को तोड़ देना उपद्रव करना अत्यंत निंदनीय है हम इसकी निंदा करते हैं। धरना प्रदर्शन में जिला महासचिव सुजाता शर्म अधिव्क्ता मनोज त्यागी अधिव्क्ता एस पी यादव पूर्व प्रत्याशी निमित यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध त्यागी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष सचिन तेवतिया जिला सचिव एसपी सिसोदिया शिव बाबू पाठक अभिषेक सिकरी मुकेश प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट जिला सचिव दिलशाद अहमद संजय सिंह महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा अधिवक्ता इरफान चौधरी तरुणिमा श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मंजू गौतम पुष्पा चौहान युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष ललित चौधरी गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष मनोज सपड़ा अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इरफान अहमद एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शैलेश कुमार व्यापार प्रकोष्ठ जतिन शर्मा पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पंकज झा रजनीश त्यागी संदीप सूद उपस्थित रहे।