अधिवक्ता परिषद ब्रज का क्षेत्रीय अधिवेशन 24 और 25 अक्टूबर को

1200 से अधिक अधिवक्ता होंगे शामिल, सात सत्रों में विधिक विषयों पर होगा मंथनगाजियाबाद। अधिवक्ता परिषद ब्रज की गाजियाबाद इकाई की ओर से 24 और 25 अक्टूबर 2026 को पंडित दीनदयाल सभागार में क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, तहसीलों तथा उच्च न्यायालयों से 1200 से अधिक अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

यूपी – गाजियाबाद। अधिवक्ता परिषद ब्रज की गाजियाबाद इकाई की ओर से 24 और 25 अक्टूबर 2026 को पंडित दीनदयाल सभागार में क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, तहसीलों तथा उच्च न्यायालयों से 1200 से अधिक अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इकाई अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने बताया कि अधिवक्ता परिषद विधि क्षेत्र में कार्यरत विधिवेत्ताओं और राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं का संगठन है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने तथा न्यायिक व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रयासरत है। अधिवेशन में सात सत्रों के दौरान एफसीआरए, वक्फ अधिनियम, न्याय व्यवस्था में फॉरेंसिक विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग सहित विभिन्न विधिक विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में पटना और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सत्यानंद झा, गुजरात के गांधीनगर स्थित फोरेंसिक विश्वविद्यालय से नरेंद्र चौधरी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग एवं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता कंडवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा और सईद अंसारी सहित अन्य वक्ता मार्गदर्शन देंगे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इकाई महामंत्री अरुण कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से इस प्रकार का क्षेत्रीय अधिवेशन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में वरुण त्यागी, अनिमेष मित्तल, राजीव गुप्ता, अशोक शर्मा, मोहनीश जयंत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।