विजयनगर और कविनगर रामलीला में पहुंचे सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, आयोजकों ने किया सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने विजयनगर स्थित आदर्श रामलीला और कविनगर रामलीला मैदान पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उत्तराखंड भ्रातृ समिति और रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

विजयनगर की आदर्श रामलीला में अभिषेक गर्ग ने उत्तराखंड भ्रातृ समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को रामलीला के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

इसके बाद अभिषेक गर्ग कविनगर रामलीला मैदान पहुंचे और प्रभु श्रीराम के दर्शन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां रामलीला समिति के पदाधिकारियों और आयोजकों ने उन्हें पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। विजयनगर और कविनगर की रामलीलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का उदाहरण हैं। उत्तराखंड भ्रातृ समिति और रामलीला समितियां संस्कृति के संरक्षण तथा समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक, रामलीला प्रेमी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।