
यूपी – गाजियाबाद। महामाई जन कल्याण सेवा समिति द्वारा राधा कृष्णापुरम, मोरटी, राजनगर एक्सटेंशन के निकट कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पंडित द्वारा पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद बाल कलाकारों ने कृष्ण लीला एवं रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

समिति ने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों आयुष्मान हुड्डा को इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत, वंश को 96 प्रतिशत तथा यश को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। यश को राजकीय सेवा में नियुक्ति होने पर भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंशिका, भावना, परी, सृष्टि, हर्षिता, अनन्या, कनक, पूर्वी, महिमा, महक, दिवेश, अगम, काव्य, रुद्राक्षी, कृष्णा, उर्वशी, वैष्णवी, तनिष्का, प्रिंस, कुनाल, जतिन, प्रखर और युवान सहित अन्य बच्चों को मोमेंटो व उपहार प्रदान किए गए।

विशेष रूप से तैयार कृष्ण झूले में श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल को झूला झुलाया। बाल गोपाल द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित, सचिव सुशील चंद्र चौहान, संस्थापक उपेंद्र कुमार मिश्रा, संरक्षक मास्टर सुखवीर पाल, कोषाध्यक्ष अनंत देव हुड्डा, उपाध्यक्ष राम जयसवाल, बालकृष्ण पाल, प्रेम सागर यादव, पुनीत दीक्षित, विनोद कुमार सहित प्रदीप यादव, संदीप यादव, किरणपाल, अर्जुन सिंह फौजी, राजू सोम, सतीश शर्मा, संजय त्यागी, अरुण त्यागी, रंजीत, सचिन त्यागी, प्रिंस त्यागी, विकास चौधरी, विनोद चौधरी, राहुल गुप्ता, डॉ. कमल सिंह, अनिल दीक्षित, अनुज दीक्षित, रोहतास पाल, अंकुर त्यागी, कपिल दीक्षित, राजन थापा, अमित पाल, उज्जवल पाल, प्रमोद कुमार, जितेंद्र शर्मा, ओमपाल, त्रिभुवन झा, आर.के. रोहिल्ला, कुशल पाल रोहिल्ला, मुकुल और अंशुल सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

