यूपी – गाजियाबाद यंग ऑर्गनाइजेशन राधा कुंज ( यॉर्क ) टीम द्वारा पुस्तक एक्सचेंज मेले का का आयोजन राधाकुँज ब्रिजविहार में किया गया। इस पुस्तक मेले की खासियत यह रही कि इसमें पुस्तको का वितरण छोटे बच्चों के द्वारा भी कराया गया।
पुस्तक एक्सचेंज मेले में अविभावक एवः बच्चो को बुक्स को आपस में बदलने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। मेले में लगभग 700-800 पेरेंट्स ने बुक्स एक्सचेंज की। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने टीम के साथ राधाकुँज पहुंचकर यॉर्क टीम का हौसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह बुक एक्सचेंज मेला लगाने के लिए प्रेरित किया। यॉर्क टीम के पदअधिकारी संतीश कुमार अखिलेश एवं कुलदीप सिंह ने बुक एक्सचेंज मेले में आये माता-पिता का बहुत-बहुत आभार जताया। कुलदीप सिंह ने कहा कि जिन पेरेंट्स ने इस छोटे से प्रयास में भागीदार दी है पेड़ों को कटने से बचाने के लिए एक बहुत बड़ा योगदान दिया है हमारी संस्था इसके लिए तहे दिल से सभी अभिभावको का धन्यवाद करती है।
