यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चिंतन शिविर वसुंधरा स्थित श्री कृष्ण बैंकट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बृह्म् ऋषि परिषद के संस्थापक राजगुरु मठ पीठाधीश्वर दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती रहे। संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंकुल त्यागी ने बिंदुवार उद्देश्य रख हुए किया।
राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि परिषद के चिंतन शिविर को सम्बोधित करते हुए स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज समूचे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में राष्ट्र कल्याण हेतु राष्ट्र के निर्माण में आज भी सक्रिय भूमिका में है। अध्यात्म से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था में आज भी इस समाज के बच्चे पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं। समाज के आर्थिक रूप से दुर्बल बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए आज भी राजगुरु मठ वाराणसी छात्रों की वेशभूषा भोजन से लेकर उन्हें सर्वांगीण विकास परक शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। स्वामी जी कहा कि संगठन असहायो की मदद व समाज मे व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए बनाए जाते हैं। समाज को सर्वोपरि मानते हुए सभी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने अपने स्तर से जो भी दुर्बल वर्ग की मदद कर सकता है करनी चाहिए। हमारी सनातन परंपरा का भी यही मानना है। इस अवसर पर उत्तराखंड से आए उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर हम अपने स्तर से स्वामी जी के बताए हुए निर्देशों का पूर्णता पालन कर रहे हैं तथा सामाजिक स्तर पर जो भी मदद हो सकती है उत्तराखंड इकाई उसे पूरी निष्ठा के साथ कर रही है। दिल्ली से पधारे प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने दिल्ली इकाई की उपलब्धियों को बताया तथा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2022 तक चलने वाले महामृत्युंजय यज्ञ मैं सभी को आमंत्रित किया। संत कबीर नगर से आए अवनीश पांडे ने भी पूर्वांचल में चल रही राष्ट्रीय परिषद की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक राय कार्यकारी अध्यक्ष कपिल त्यागी नारंगपुर ने सभी आगंतुकों का शोल उड़ा कर सम्मान किया। चिंतन शिविर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को परिषद के संस्थापक व संरक्षक दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने मनोनयन पत्र भेंट किये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संदीप त्यागी नारंगपुर राष्ट्रीय संघठन मंत्री अंकुल त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन त्यागी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगेश त्यागी बनखंडा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज त्यागी राष्ट्रीय महा सचिव महिला मोर्चा अंजना त्यागी मिथिलेश कुमार सिंह राष्ट्रीय सह संघठन मंत्री सुजाता शर्मा राष्ट्रीय सचिव आशुतोष पांडे ओम प्रकाश राय अवनीश पांडेय संत कबीर नगर कांति त्यागी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष भीम त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा करुणा त्यागी राष्ट्रीय महासचिव अंजना त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रचना शाही राष्ट्रीय सचिव विकास त्यागी स्वामी कमल महाराज उत्तराखण्ड अनित त्यागी उपस्थित रहे।
