Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

उड़ान का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारत विकास पारिषद की शाखा उड़ान का अधिष्ठापन समारोह आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ।

इस मौके पर भाविप के पश्चिमी  उत्तर प्रदेश के, जिला, प्रांत और कई क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभा का आरम्भ दीप  प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात नीरू पुन्ढीर के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई ।

समारोह में योगेश वशिष्ठ, पंकज सक्सैना, नरेन्द्र कुमार शर्मा, मुक्ता अग्रवाल, दीपक अग्रवाल पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। इन पदाधिकारियों ने उड़ान शाखा की कार्यकारिणी को वर्ष 2022-23 का दायित्व धारण कराया।अधिष्ठापन अधिकारी नरेंद शर्मा ने मधु  मित्तल को अध्यक्ष, सपना गर्ग को सचिव, रानी किरण बंसल को कोषाध्यक्ष व मधु भटनागर को महिला संयोजिका पद की शपथ बैच और पिन देकर दिलाई। साथ ही कार्यकारिणी और सभी नए सदस्य को भी शपथ दिलाई गई।
श्री सक्सेना ने नए सदस्यों को भारत विकास परिषद के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण से ही स्वस्थ व समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण करना ही संस्था का एकमात्र उद्देश्य है। इस मौके पर प्रधानमंत्री का सपना घर घर तिरंगा भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयघोष से समस्त सभागार गूँज उठा। उड़ान के पदाधिकारियों ने सभा में उपस्थित सभी को तिरंगे बांटें और सबसे अनुरोध किया कि 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री  जी के इस आवाहन को पूरा अवश्य करें।
इसके  बाद हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें  दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। रंग बिरंगे  परिधान में सजी संवरी सभी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वंदना शर्मा ने कविता पाठ किया। ऊष्मा, दीया एवं इन्दु वार्ष्णेय ने सावन के गीत गाए। पूनम अस्थाना, सपना,  मधु मित्तल, तरुणा शर्मा आदि महिलाओं ने डांस में भाग लिया। तीज क्वीन की प्रतियोगिता, गेम्स, डांस आदि के कार्यक्रम हुए। इस मौके पर निहारिका को तीज क्वीन घोषित किया गया। वंदना ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में साधना सिंह, सुषमा सिंह, पूनम सेहरा, सपना गर्ग, पल्लवी शर्मा, श्रीवा अग्रवाल सहित दर्जनों महिलाओं ने भागीदारी की।