यूपी – गाजियाबाद विजय नगर स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का त्योहार बड़े धूमधाम और हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
हरियाली तीज उत्सव के दौरान मेंहदी कॉम्पिटिशन और फैशन शो कॉम्पिटिशन में छात्राओ ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए छात्राओं ने हरियाली तीज के महत्व को भी जाना।
